10 से 16 अक्टूबर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 10 Oct 2021 02:40:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 से 16 अक्टूबर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


10 से 16 अक्टूबर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुद्धवार व बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुब्यवस्थित डंग से पूर्ति के चिन्तित होगा।  क्रियाशीलता बा प्रगति के ओर अग्रसर करेगा। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार व शनिवार को  परिजनों के मतानेकता मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। बिपरीतलिंगी सम्बन्धों के प्रति आकषर्ण कठिनाईयाँ संभव। घर-परिवार मे व्यय के योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। प्रतिभावान होने के साथ यदि थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।  
मिथुन-इस सप्ताह धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपके अंदर क्षमता है, जरुरत है मनोबल बनाये रखने की। दूसरों की आलोचना करने से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। नई स्थितियों से प्रतिभा का संचार होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। इसे सुधारें।    
सिंह-इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलतायें प्राप्त करेंगे। हर स्थिति में मिलनसारिता से सगे-संबंधों को प्रभावित न होने दें। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ा ही मजबूती से मिल रहा है।
कन्या-पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
तुला-ऐसा तो कदापि नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव हो सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता रहेगी। राजकीय कर्मचारियों को के लिए कार्यक्षेत्र में काफी ब्यस्तताका सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
वृश्चिक-हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। ईश्वरीय आस्था से सुख-शांति बढ़ेगी। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समय से करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
धनु- दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे।
अत्याधिक अपेक्षाएं संबंधों में कष्टप्रद बनेंगी। कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
मकर-हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है। इसे सुधारें। पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
मीन-उच्चस्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति के साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment