बुधवार, 28 जुलाई, 2021

Last Updated 28 Jul 2021 08:49:30 AM IST

जानिए आज बुधवार, 28 जुलाई, 2021 का राशिफल


बुधवार, 28 जुलाई, 2021

मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। घर में रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।              
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।                
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।                
कर्क : पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।         
सिंह : भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिंतित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। अनावश्यक संघर्ष से मन बेचैन होगा।            
कन्या : कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन बेचैन होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।              
तुला : ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति संभव। दूसरों की बात इधर से उधर करने एवं बिना वजह किसी की आलोचना करना ठीक नहीं है। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
वृश्चिक : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन में उत्साहीनता ठीक नहीं है।        
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।      
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने  मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव।         
कुंभ : अपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। मन मेंंनीरसता संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।            
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment