मंगलवार, 27 जुलाई, 2021

Last Updated 27 Jul 2021 08:52:34 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 27 जुलाई, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 27 जुलाई, 2021

मेष : समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
बृषभ : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रीयाशीलता बढ़ेगी।  
मिथुन : उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य मनोवल मजबूत होगा। तामसिक विचारों पर नियन्तण्रकरें। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगी। अच्छे संबंधों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा।          
कर्क : किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई दायित्वें अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कानूनी मामलो में कठिनाईयां संभव। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।      
सिंह : आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लावें। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी।
कन्या : अपने कायरे को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें। आर्थिक सबलता से मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।  
तुला : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्याधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक : संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा। फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान होगा।
धनु : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी। वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी।
मकर : कोई अचलसम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा मे प्रयत्न तीव होगा।
कुंभ : महत्वपूर्ण कायरे के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक चिन्ताएं व स्वास्थ का भी ख्याल रखें।
मीन : कार्य पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment