सोमवार, 26 जुलाई, 2021

Last Updated 26 Jul 2021 09:37:14 AM IST

जानिए आज सोमवार, 26 जुलाई, 2021 का राशिफल


सोमवार, 26 जुलाई, 2021

मेष: पारिवारिक संबंधों कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। अपने स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।   कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।            
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।  जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे।                    
मिथुन :महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                     
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
सिंह : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।              
कन्या : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।                
तुला : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेंगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।               
वृश्चिक : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे।       
मकर: नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आपकी सारी समस्याएं खुद व खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।  परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें।            
कुंभ :  किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।  विरोधियों प्रवलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।              
मीन: नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment