बुधवार, 31 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 31 Mar 2021 06:37:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 31 मार्च, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 31 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केन्द्रित होगा। खाली समय मे अपने आपको सकारात्मक दिशा देवे।
बृषभ : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। देवी की कृपा से सभी समस्याओं का समाधान होगा। नाजुक सम्बन्धो के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनावें।        
मिथुन : आपका मन धार्मिकता से ओत-प्रोत होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा। भावुक्ता व्यवहारिक के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यवहारिक बनें।    
कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। देवी कृपा आप बरसेगी। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।     
सिंह : कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा। मन सुन्दर विचारो से सिंचित होगा। धार्मिक व पारम्परिक कायरे में मन केन्द्रित होगा। नये कायरे में संलग्नता से लाभ संभव।      
कन्या : मन में ढ़ेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। ईरीय कृपा से मन शान्त होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियन्तण्रकरें और कर्तव्यनिष्ठ बनें।     
तुला : अविवाहितों के विवाह संबंधी अड़चनों को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है।
वृश्चिक : मन को पूजा-पाठ में केन्द्रित करें। नई सफलता के आसार बनेंगे। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे।     
धनु : किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने देवें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  
मकर : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अविवाहितों  के विवाह संबंधी बाते उठेंगी। खाली समय में कुछ रचनात्मक करें। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।       
मीन : नजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें।  निकटस्थ संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment