28 मार्च से 3 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 28 Mar 2021 12:56:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


28 मार्च से 3 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल


मेष-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ महत्वपूर्ण अवराधित कार्य पूर्ण होंगे। वर्तमान खाली समय में आपका बेचैन मन परेशान होगा। मन को रचनात्मक दिशा दें। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। किसी अच्छे समाचार से मन प्रसन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।    
वृषभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     
मिथुन-इस सप्ताह में ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। समय का पूर्ण उपयोग करें और अपनी रचनात्मकता बढ़ायें। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंतण्ररख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु  उद्वलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 

कर्क-राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता के लिए क्रोध पर नियंतण्ररखें। मन को रचनात्मक दिशा दें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में केंद्रित होगा। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। विषम स्थितियों के मध्य भी सामान्य स्थिति रहेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-विषम स्थिति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। महत्वपूर्ण कायरे की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
तुला-इस सप्ताह मन धार्मिक कायरे में केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बीती हुई बातों को भूलकर सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ाएं। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय का योग है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-देवी मां के आराधना में आपका मन केंद्रित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोर दें। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंतण्ररखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ रचनात्मक कायरें में मन को केंद्रित करें। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें।
कोई मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। रोजगार बड़े परिवर्तन का समय है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-मन कई चिंताओं से प्रभावित रहेगा। कुछ अप्रिय बातें संबंधियों के बीच कटुता पैदा करेंगी। परिजनों के एकत्रित होने से उत्साहित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में किया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।       कुंभ-पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साहित होंगे।    
मीन-प्रयासरत् क्षेत्रों मे मनोवान्छित सफलता मिलेगी। अच्छी भावनाओं से उमंग का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। मन को ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित करें। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में  भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार केा शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment