मंगलवार, 12 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 12 Jan 2021 12:10:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 जनवरी, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 12 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। पुरानी बातों के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।        
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद नकारात्मक मनोस्थिति प्रगति में बाधक होगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।             
मिथुन : आपका मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। व्यवहार कुशलता से लोकप्रिय होंगे। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।                
कर्क : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।           
सिंह : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परंपरावादी स्वभाव वर्तमान में तालमेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।           

कन्या : किसी नये क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। सगे-संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।                   
तुला : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को नीरस करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा।        
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साहित रहेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।           
धनु : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि को कुप्रभावित करेगा। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।        
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा।      
कुंभ : हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बने। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।           
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई मुददा घर में विवाद का कारण बनेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment