बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Oct 2020 12:03:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।          
बृषभ : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।        
मिथुन : श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन खुश रहेगा।     
कर्क : पिता के सहयोग से विषम स्थितियों के मध्य राहत मिलेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।        

सिंह : किसी श्रेष्ठान के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लाएंगी।    
कन्या : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।       
तुला : आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकट संबंधों में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में खुशहाली रहेगी।       
वृश्चिक : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी कितुं जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।        
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।  
मकर : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। मन नीरसता से प्रभावित रहेगा। कोई नयी इच्छा बलवती होगी।         
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।  
मीन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment