मंगलवार, 8 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 Sep 2020 12:23:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 8 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 8 सितम्बर, 2020 का राशिफल


मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें।
मिथुन : महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कहीं-कहीं आपका अत्याधिक बोलना हानिकारक हो सकता है।
कर्क : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बनेंगे।
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

कन्या : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। अपने स्वास्थ्य से संबंधित कुछ कठिनाइयां मन को दुखित कर सकती हैं।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा की ओर सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें।
धनु : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
मकर : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। नये कार्योंं में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।
मीन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। नयी आकांक्षाएं उद्वेलित करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment