बुधवार, 25 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 25 Mar 2020 01:08:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 25 मार्च, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 25 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : रोजगार क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। ईवरीय आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा।      
बृषभ : पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। किसी नये कार्य के प्रति मन तत्पर होगा। स्वयं तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।         
मिथुन : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। ईश्वर की अराधना से हर समस्या का निदान होगा।           
कर्क : देवी आराधना में आपका मन केंद्रित होगा। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सानिध्य से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में वाणी पर संयम रखें।   

सिंह : कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों के सानिध्य से मन में उत्साह का संचार होगा।  
कन्या : धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा। मां दुर्गा की आराधना से आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। विषम स्थितियों के मध्य अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।       
तुला : पुरानी बातों को भूल नई शुरुआत करने का बेहतर अवसर है। ईश्वर की आराधना से संबंधों में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता खत्म होने के आसार बनेंगे। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।     
वृश्चिक : दिनचर्या को थोड़ा धार्मिक व अध्यात्मिक बनाने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखें और फलहार करने की चेष्ठा करें। परिजनों का सानिध्य आपके उत्साह को बढ़ायेगा।   
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। ईवरीय आस्था की ओर मन केंद्रित होगा। आकस्मिक लाभ के आसार बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी।          
मकर : निराशा त्याग मन को आावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूरा दिन धार्मिक क्रिया-कलापों का दिन होगा। परिजनों के सानिध्य से उत्साह का संचार होगा।     
कुंभ : आपका मन अध्यात्मिक विचारों की ओर केंद्रित होगा। मां दुर्गा की आराधना आपके लिए काफी लाभप्रद है। परिजनों के एकत्रित होने से कुछ छोटी-मोटी बातें कटुता का कारण बन सकती हैं।  
मीन : देवी की आराधना में आपका मन पूर्णत: केंद्रित होगा। पूरे परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य  का ख्याल रखें और खान-पान का ध्यान रखें। काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment