सोमवार, 9 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 09 Dec 2019 05:44:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 9 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 9 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। परिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है।      
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा।
मिथुन : पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नही। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा।   
कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था बढ़ेगी।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

कन्या :  किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्यों हल के आसार बनेंगे।      
तुला :  कार्य क्षेत्र में अपने बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय ब्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक :  किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। हर बात को लेकर मन को न लें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है।    
धनु :  निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईर्ष्या एवं हीनता न पैदा होने देवे।          
मकर : किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।      
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी ब्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें। किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment