मंगलवार, 29 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 29 Oct 2019 06:29:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 29 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 29 अक्टूबर, 2019 का राशिफल


मेष : समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नयी-नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूरवक कार्य करेगा।         
बृषभ : अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नयी महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता  बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।        
मिथुन : तामसिक विचारें पर नियंत्रण करें। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगे। उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य मनोबल मजबूत होगा। नई दायित्वें अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कर्क : किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लावें।    

सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें।  भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।       
कन्या : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नयी युक्तियों पर केन्द्रित होगा।     
तुला :  संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।
वृश्चिक : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।  
धनु :  महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचलसम्पत्ति सम्बन्धी तनाव मन को चिन्तित करेगा।  
मकर : व्यवसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा मे प्रयत्न तीव होगा।
कुंभ : सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। कार्य पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।    
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ नीजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment