जानिए कैसा रहेगा, बृहस्पतिवार, 26 अक्टूबर 2017 का राशिफल

Last Updated 26 Oct 2017 05:01:57 AM IST

जानिए 26 अक्टूबर 2017 दिन बृहस्पतिवार का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे और क्या करें या क्या ना करें.


बृहस्पतिवार, 26 अक्टूबर 2017 का राशिफल

राष्ट्रीय कात्तिर्क 04, शक् संवत् 1939. कात्तिर्क शुक्ल षष्ठी, संवत् 2074, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 11, प्रविष्टें. सफर 05, हिजरी 1439 (मुस्लिम). शरद ऋतु. कात्तिर्क शुक्ल पक्ष षष्ठी अप. 12:15 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 23:51 बजे तक तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ. सुकर्मा योग सायं 18:42 बजे तक तदन्तर धृति योग प्रारम्भ. चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा. सूर्य षष्ठी व्रत, सायंकाल प्रथम अर्घदान, अगले दिन अरुणोदय में द्वितीय अर्घदान, बुध विशाखा नक्षत्र में प्रात: 10:33 बजे प्रवेश करेगा, 45 समर्घ.

मेष : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव. विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी. कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में ध्यान दें.      
बृषभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें.  भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं.    
मिथुन : भविष्य को बेहतर बनाने हेतु मन महत्वपूर्ण फैसले पर विचारमग्न होगा. नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति संभव. कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांत होगा. जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें.     
कर्क : व्यग्र मन के कारण महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव होगा. नकारात्मक चिंताओ का त्याग करें. कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है.   

सिंह : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी. उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें. महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा.
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी. भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा. आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव. अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे.
तुला :  अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें. सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें. माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. अवरोधित कार्य हल होंगे. परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा. 
वृश्चिक : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी. अहार-विहार पर नियंत्रण रखें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल करें. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. मांगलिक कार्यों हेतु व्यस्तता रहेगी. 
धनु : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी. प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. आलस्य का त्याग करें. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. विरोधियों से सतर्क रहें. 
मकर : कल्पनाओं में जीन छोड़ व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगी. मांगलिक कार्यों हेतु व्यस्तता रहेगी. महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी.
कुंभ : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें. भविष्य की चिंताएं छोड़ सही लक्ष्य की ओर केंद्रित हों. अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे. शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. 
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों के बीच खुलकर बात करें. पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment