शनिवार, 24 जून का राशिफल, क्या करें क्या ना करें

Last Updated 25 Jun 2016 05:38:56 AM IST

राष्ट्रीय आषाढ़ 04, शक् संवत् 1938. आषाढ़ कृष्ण पंचमी, संवत् 2073, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 12, प्रविष्टें. रमजान 19, हिजरी 1437 (मुस्लिम). ग्रीष्म ऋतु. आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी अप. 15:37 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ. धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 09:21 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र प्रारम्भ. प्रीति योग अर्धरात्रियोत्तर 02:01 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ. चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में ही संचरण करेगा. पंचक (पचखा), यायीजय योग सूर्योदय से प्रात: 09:21 बजे तक, यमदंष्ट्र योग प्रात: 09:21 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक.


शनिवार, 24 जून का राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें. प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा. आलस्य त्यागें. 

वृषभ : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है. नये गणमान्य लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे. आय के साधन सुलभ होंगे. क्रोध पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें.   

मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें. अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा. आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे.  

कर्क : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी.  शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में लापरवाही हितकर नहीं है. घरेलू कार्यों में व्यय संभव. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा.     

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव.       

कन्या : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है. अनावश्यक कार्यों में समय जाया करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें. आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा.    

तुला : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है. कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा. आय एवं व्यय में संतुलन बनायें. 

वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे. रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे. पुराने संबंधों से लाभ संभव. प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा.

धनु : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी. मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें. आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लायें. 

मकर : अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा. नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा. माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें. घर में खुशहाली रहेगी. 

कुंभ : दाम्पत्य जीवन मधुर होगा. आलस्य का त्याग करें. जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे. परिश्रम द्वारा धनागम संभव. जीविका में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे.

मीन : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है. सुख-साधन हेतु व्यय संभव. यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment