![]() |
बृहस्पतिवार, 23 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:53, काशी-प्रात: 06:27, पटना-प्रात: 06:19, कानपुर-प्रात: 06:39, देहरादून-प्रात: 06:51, गोरखपुर-प्रात: 06:27, लखनऊ-प्रात: 06:37 बजे. सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:16, काशी-सायं 17:56, पटना-सायं 17:47, कानपुर-सायं 18:06, देहरादून-सायं 18:12, गोरखपुर-सायं 17:53, लखनऊ-सायं 18:03 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:18, काशी-प्रात: 06:54, पटना-प्रात: 06:45, कानपुर-प्रात: 07:05, देहरादून-प्रात: 07:15, गोरखपुर-प्रात: 06:53, लखनऊ-प्रात: 07:03 बजे. चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 19:42, काशी-रात्रि 19:17, पटना-रात्रि 19:08, कानपुर-रात्रि 19:29, देहरादून-रात्रि 19:39, गोरखपुर-रात्रि 19:16, लखनऊ-रात्रि 19:26 बजे. राहुकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक. फाल्गुन 04, शक् संवत् 1933. फाल्गुन शुक्ल द्वितीया, संवत् 2068, सौर (कुंभ) फाल्गुन मास की 12 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 30, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया अर्धरात्रियोत्तर 05:56 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:09 बजे तक, तदंतर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ. सिद्ध योग रात्रि 20:01 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग प्रारंभ. चंद्रमा कुंभ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 00:41 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा. पंचक, चंद्र दर्शन मुहुर्त 30 सामघ्र्य, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती, फुलवरिया दूज, यायीजय योग अर्धरात्रियोत्तर 05:56 बजे अर्धरात्रियोत्तर 06:31 बजे तक. मौसम : उत्तर भारत के तापमान में वृद्धि होगी और ठंडक में कमी आएगी. मेष : कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लोकप्रिय होंगे तथा कामयाबी हासिल करेंगे. नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्र में अवरोधक होगा. रोजगार में परिश्रम का लाभ मिलेगा. वृष : सगे-संबंधियों के साथ भावनात्मक तालमेल बिठाकर चलें. अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों को मधुर बनाएंगे. परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे. आलस्य कतई न करें. मिथुन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति दुविधाग्रस्त होंगे. निराशावादी बिचारों को त्याग आशावादी बनें. किसी नई दिशा में ब्यस्तता बढ़ेगी. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें. घर में प्रसन्नता रहेगी. कर्क : मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी. सिंह : किसी प्रणय संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा. मूल्यवान समय को व्यर्थ न में गंवायें. अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनों की असन्तुष्टि से दुखी होंगे. शासन-सत्ता के क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी. कन्या : पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ्य पर न पड़ने दें. कुछ संबंधों के प्रति मन घृणा की अनुभूति करेगा. कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिये प्रयत्नशील होगा. जीवन साथी के साथ मधुरता बनायें. तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें. आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. सब कुछ सामान्य होते हुए मन अरुचि का शिकार होगा. मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनायें. वृश्चिक : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें. प्रयासरत् क्षेत्रों में पूर्वाग्रहवश मन निराशा होगा. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. धनु : भविष्य संबंधी चिंताओं से मन परेशान होगा. सारे तनाव छोड़ कैरियर के प्रति ध्यान दें. भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. बिद्यार्थियों के लिये ग्रह अनुकूल होंगे. जरूरी काम समय से करें. मकर : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा. संबंधों में अपने पद व मर्यादा का ख्याल रखें. किसी भी नाजुक स्थिति में सगे-संबंधियों के बीच विवेक से काम लें. घर में प्रसन्नता रहेगी. कुंभ : किसी बड़े खर्चे को लेकर मन परेशान होगा. प्रतिकूल स्थिति में घर का माहौल सुंदर बनाने का प्रयत्न करें. पारिवारिक समस्याओं को हल करने हेतु केंद्रित होंगे. कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता संभव. मीन : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव. आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे. अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||