![]() |
बुधवार, 22 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:54, काशी-प्रात: 06:28, पटना-प्रात: 06:19, कानपुर-प्रात: 06:40, देहरादून-प्रात: 06:52, गोरखपुर-प्रात: 06:28, लखनऊ-प्रात: 06:38 बजे. सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:16, काशी-सायं 17:56, पटना-सायं 17:46, कानपुर-सायं 18:06, देहरादून-सायं 18:11, गोरखपुर-सायं 17:53, लखनऊ-सायं 18:03. चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06:45, काशी-प्रात: 06:19, पटना-प्रात: 06:10, कानपुर-प्रात: 06:31, देहरादून-प्रात: 06:42, गोरखपुर-प्रात: 06:19, लखनऊ-प्रात: 06:29 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 18:47, काशी-रात्रि 18:24, पटना-रात्रि 18:15, कानपुर-रात्रि 18:35, देहरादून-रात्रि 18:43, गोरखपुर- रात्रि 18:22, लखनऊ-रात्रि 18:32 बजे. राहुकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक. फाल्गुन 03, शक् संवत् 1933. फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2068, सौर (कुंभ) फाल्गुन मास की 11 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 29, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (01) अर्धरात्रयोत्तर 04:45 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि प्रारम्भ. शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 01:29 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ. शिव योग रात्रि 20:23 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग प्रारम्भ. चंद्रमा पूरा दिन-रात कुंभ राशि में ही संचरण करेगा. पंचक, फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ. मौसम : पूर्वोत्तर क्षेत्र रात्रि के समय कुछ स्थानों पर हल्की ठंडक रहेगी. पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंडक में कमी आयेगी और तापमान बढ़ेगा. मेष : बीती बातों का मलाल न करें. भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से मन प्रभावित हो परेशान होगा. सगे-संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. बृषभ : जीवन में मिल रहे नये अवसरों का स्वागत करें. परिजनों की किसी बात का बुरा न माने. दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें. पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव. जरूरी निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. मिथुन : दूसरों की निंदा करने से व्यक्तित्व की गरिमा घट सकती है. नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन व्यावहारिक जगत से असंतुष्ट होगा. प्रयासरत महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. कर्क : आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नये साधनों पर केंद्रित होगा. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच लाभप्रद होगी. प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा. भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें. सिंह : परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने का योग है. अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे. जीवनसाथी के सहयोग से समस्याएं हल होंगी. नयी जिम्मेदारियां पैदा होने से व्यय संभव. कन्या : क्षमता से अधिक संसाधनों को जुटाने में मन परेशान होगा. निराश मन किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक होगा. कुछ संबंधों से मन घृणा की अनुभूति होगी. घर का माहौल खुशहाल बनाने का प्रयास करें. तुला : सगे-संबंधियों से ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी. विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें संभव. पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा. किसी सहकर्मी के गलत व्यवहार से कष्ट होगा. वृश्चिक : हर मामले में हठ ठीक नहीं है. किसी नये संबंध की निकटता में संतुलित रहना उचित है. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा. आय-व्यय में संतुलन बनायें. जीवन साथी से मधुरता कायम रखें. धनु : घर की समस्याओं को बाहर का तमाशा न बनायें. विरोधियों से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव. जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी. विद्यार्थियों के लिए ग्रह माफिक होंगे. मकर : वक्त के साथ अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हों. परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा. परिवार में अपने पद व गरिमा का ख्याल रखें. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य कतई न करें. कुंभ : शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होने के साथ आय के नये साधन सुलभ होंगे. ग्रहों की अनुकूलता लाभान्वित करेगी. मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. मीन : किसी नये कार्य हेतु यात्रा करनी पड़सकती है. संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें. आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा. नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||