![]() |
मंगलवार, 21 फरवरी, 2012, काशी के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:29 बजे, सूर्यास्त सायं 17:55 बजे . दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 05:43 बजे, चन्द्रास्त सायं 17:29 बजे. दिल्ली के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:55 बजे, सूर्यास्त सायं 18:15 बजे . दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 06:10 बजे, चन्द्रास्त सायं 17:51 बजे. कानपुर के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:41 बजे, सूर्यास्त सायं 18:05 बजे . दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 05:55 बजे, चन्द्रास्त सायं 17:40 बजे. पटना के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:20 बजे, सूर्यास्त सायं 17:46 बजे .दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 05:34 बजे, चन्द्रास्त सायं 17:20 बजे. देहरादून के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:53 बजे, सूर्यास्त सायं 18:10 बजे . दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 06:08बजे, चन्द्रास्त सायं 17:46 बजे. गोरखपुर के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:29 बजे, सूर्यास्त सायं 17:52 बजे . दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 05:43 बजे, चन्द्रास्त सायं 17:27 बजे. लखनऊ के समयानुसार दैनिक सूर्योदय प्रात: 06:39 बजे, सूर्यास्त सायं 18:02 बजे . दैनिक चन्द्रोदय प्रात: 05:53 बजे, चन्द्रास्त सायं 17:37 बजे. राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक. फाल्गुन 02, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण अमावस्या , संवत् 2068, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 10 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 28, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या (30) अर्धरात्रयोत्तर 04:04 बजे तक, तत्पश्चात फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ. शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 00:19 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ. परिघ योग रात्रि 21:07 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग प्रारम्भ. चन्द्रमा मकरा राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वाहन् 11:54 बजे कुम्भ राशि में ही संचरण करेगा. पंचक प्रारम्भ पूर्वाहन् 11:54 बजे से, स्नाना-दान-श्राद्धादि की अमावस्या, बुद्ध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रात्रि 22:11 बजे प्रवेश करेगा. मौसम: पूर्वोत्तर, उत्तर एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड मे थोड़ी कमी होगी. तापमान बढ़ेगा. मेष : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे. घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे. महत्वपूर्ण दायित्वों के समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी. बृषभ: वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेंगी. अत्यधिक कर्ज से मन चिन्तित होगा. कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. शिक्षा की दिशा में किया गया परिश्रम सार्थक होगा. मिथुन : नए दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे. कानूनी मामलों में कठिनाई संभव. तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें. उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा. कर्क : व्यवसायिक सम्बन्धों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा. सिंह : किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी. पुराने सम्बन्धों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा. पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी. राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे. कन्या : मानसिक अवसाद व पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी. अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सम्बन्धो में कटुता की आशंका है. स्वास्थ के प्रति सचेत रहें. तुला : कोई अचल सम्पत्ति सम्बन्धी तनाव मन को चिन्तित करेगा. नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था ना होने से अवरोध होगा. पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. वृश्चिक : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें. निर्थक दूसरों की अलोचना न करें. सम्बन्धों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें. आर्थिक सबलता से मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा. धनु : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए क्रियाशीलता बढ़ेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियाँ मन को बोझिल करेंगी. अच्छे सम्बन्धों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा. मकर : किसी पुराने सम्बन्ध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. अपने मन को किसी नए रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करे. नए सम्बन्धों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है. कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे. परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा. महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी. मीन : क्षमता से अधिक कार्य का बोझ नीजी दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा. अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं. सम्बन्धों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्ट संभव.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||