Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
20 Feb 2012 03:16:11 AM IST
Last Updated : 20 Feb 2012 03:16:11 AM IST

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

पंचांग (फाइल फोटो)
दैनिक राशिफल, सोमवार, 20 फरवरी, 2012.

 

सोमवार, 20 फरवरी, 2012. फाल्गुन मास, चतुर्दशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, परिघ योग, महाशिवरात्रि पर्व.

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र. नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा.     

बृषभ : जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें. शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा. रोजगार के अवसर सुलभ होंगे.  

मिथुन : किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. परिवारिक संबंधों कटुता न बनने दें. आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव.   

कर्क :
रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित ना हों. अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी. किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव. स्वस्थ के प्रति सचेत रहें.

सिंह : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा. बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा. आसीम प्रतिभाओं के बावजूद मन परेशान रहेगा.  

कन्या : समस्याओं का निराकरण संभव है. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. धैर्य से काम लें. रोजगार के अवसर सुलभ होंगे.

तुला :
कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी. दूसरों की आलोचना से दु:खी न हों. नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. 

वृश्चिक : विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव. बीते समय को भूल जाएं. कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी. आलस्य त्याग, आगे बढ़ते जाओ.

धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं. दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है.

मकर : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है. स्वस्थ के प्रति सचेत रहें.

कुंभ : रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है. राजनीति में व्यस्तता बढ़ेगी. मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. सावधानी बरतें. 

मीन : नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी. ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी. सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ें.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer