![]() |
रविवार, 19 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली प्रात: 06:57, काशी प्रात: 06:30, कानपुर प्रात: 06:42, पटना प्रात: 06:22, देहरादून प्रात: 06:55, गोरखपुर प्रात: 06:30, लखनऊ प्रात: 06:40 बजे. दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली सायं 18:14, काशी सायं 17:54, कानपुर सायं 18:04, पटना सायं 17:45, देहरादून सायं 18:09, गोरखपुर सायं 17:51, लखनऊ सायं 18:01 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली प्रात: 04:49, काशी प्रात: 04:20, कानपुर प्रात: 04:33, पटना प्रात: 04:11, देहरादून प्रात: 04:49, गोरखपुर प्रात: 04:21, लखनऊ प्रात: 04:31 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली अप. 15:53, काशी अप. 15:35, कानपुर अप. 15:44, पटना अप.15:25, देहरादून अप. 15:47, गोरखपुर अप. 15:31, लखनऊ अप. 15:41 बजे. राहुकाल 04:30 बजे से 06:00 बजे तक. माघ 30, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2068, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 08 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 26, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी अर्धरात्रियोत्तर 04:04 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि प्रारंभ. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 23:25 बजे तक, तदंतर श्रवण नक्षत्र प्रारंभ. व्यतिपात योग रात्रि 23:37 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग प्रारंभ. चंद्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा. भद्रा प्रारंभ अर्धरात्रियोत्तर 04:04 बजे से, रवि प्रदोष, सायह्न सूर्य मीन राशि में 11:01 बजे शिवा जी जयंती अंग्रेजी तारीख से, सूर्य शतभिषा नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 04:23 बजे प्रवेश करेगा, यायिजय योग सूर्योदय से अर्धरात्रियोत्तर 06:15 बजे तक उदित रहेगा. मौसम : कुछ पर्वतीय एवं उत्तर भारत में ठंडक रहेगी. उत्तर भारत व मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी. साप्ताहिक राशिफल मेष-मन नये लक्ष्यों को साकार करने हेतु प्रेरित होगा. पुरानी गलतियों को सुधारने के लिये निकट संबंधियों में क्षमायाचक बने. पारिवारिक संबंधों में अपने पद व गरिमा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें. महत्वपूर्ण कार्य हेतु घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा. रविवार एवं मंगलवार को मिलनसार स्वभाव द्वारा संबंधों में निकटता बढ़ाएंगे. परिश्रम द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आवेशवश त्रुटियां स्वभाविक हैं. बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी. वृष-इस सप्ताह आपका मन कुछ गलत विचारों से प्रभावित रह सकता है. मन को धार्मिक व ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित करें. कमजोर मनोबलवश नकारात्मक आशंकाएं मन पर दवाब बनायेंगी. क्रोध नाजुक संबंधों में कटुता की आशंका है. छोटी-मोटी चोट की आशंका है. मन अच्छी भावनाओं से प्रभावित रहेगा किंतु संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी. रविवार एवं सोमवार को तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा. व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे. उच्च कल्पनाशील मन नयी सुंदर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा. अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी. शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटतावश अपयश व लांछन के शिकार हो सकते हैं. जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव किंतु अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है. मिथुन-महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा. अपने कद व गरिमा के अनुरूप व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें. एक साथ कई जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी. नेतृत्व की अदभुत क्षमता व कुशल नियोजन से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे. मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बने. अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव. आकस्मिक किसी यात्रा की योजना बन सकती है. रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें. जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा. दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा. मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में यात्रा द्वारा लाभ का योग है. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन समुचित परिश्रम करने हेतु केंद्रित होगा. जीवन साथी के साथ तामलेल बिठाकर चलें कर्क-महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा. बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार हैं. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के आसार बन रहे हैं. विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण से हानि संभव. अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं. सगे-संबंधियों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने. रविवार एवं सोमवार को मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनायेंगे. संघर्ष व परिश्रम से पुरानी समस्याओ पर विजय प्राप्त करेंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम करने हेतु मन केंद्रित होगा. बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव. नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा. रोजगार में लाभ के अवसर मिलेंगे. सिंह-दूसरों में ज्यादा रुचि लेने के बजाय स्वयं की जिम्मेदारियों के प्रति केंद्रित हों. नई रुचि से नये व्यक्तित्व का निर्माण होगा. राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी. नवीन योजनाओं हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी. व्यावसायिक लोगों लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा. सोमवार एवं बुधवार को परिवार में कोई सुखद आसार से प्रसन्नता रहेगी. नई अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी. धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यों में भागेदारी संभव. संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा. बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओ से सावधान रहें. राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. महत्वपूर्ण कार्यों मे आलस्यवश लापरवाही न करें. निकट संबंधो में मधुर वाणी का प्रयोग करें. कन्या-बीते वक्त और खोई चीजों को पश्चाताप न करें. जिंदगी में सुख व दुख दोनों हैं. अत: हर स्थिति के बीच धैर्य व विवेक से काम करते रहें. इसलिये वर्तमान में सूझ-बूझ की आवश्यकता है. नकारात्मक आशंकाएं मन में उदासी ला सकती हैं, किंतु कुशल बौद्धिक क्षमता व मनोबल द्वारा हर समस्या का हल निकाल लेंगे. सोमवार एवं मंगलवार को कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता प्राप्त करने हेतु मन चिंतित होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा. बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे. परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा. शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा. अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरते. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. तुला-आपके गंभीर स्वभाववश निकट संबंध ज्यादा प्रभावित होते हैं. अत: स्वभाव में बदलाव लायें. अच्छा हो कि सगे-संबंधियों के कार्यों के प्रति ज्यादा गंभीर हों. सामाजिक व मांगलिक क्रिया-कलापों में व्यस्तता संभव. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी. वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी. मन अच्छी भावनात्मक अभिव्याक्ति ओतप्रोत रहेगा. नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है. सोमवार एवं मंगलवार को कमजोर मनोबलवश मन में शंकाओं का जन्म संभव. महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में आपका बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है. अत: इसमें सुधार लावें. बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता का एहसास होगा. जीविका क्षेत्र संबंधी यात्रा द्वारा लाभ का योग है. भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. वृश्चिक-हर रिश्तों में शिकायत पालना अच्छी बात नहीं है. भौतिक आकांक्षाओं से मन प्रभावित हो, उसकी प्राप्ति हेतु परेशान रहेगा. मन संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होगा. किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है. पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है. किसी महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने में परिजनो की मतानेकता से मन असन्तुष्ट रहेगा. भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. रविवार एवं मंगलवार को काल्पनिक अभिलाषाओं से मन ओत-प्रोत होगा. माता अथवा निकट व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा. भावुकतावश संबंधों की अप्रिय बातों से कष्ट की आशंका है. शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी. रोजगार की दिशा में अनवरत् परिश्रम से सफलता मिलेगी. शासन-सत्ता से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी. आय में वृद्धि होने की आशंका है. धनु-किसी प्रकार की कानूनी कठिनाइयों की आशंका है. अत: सतर्कता बरते. बड़ों का सानिध्य प्राप्त करें. भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में लापरवाही से हानि संभव. व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा व प्रगति से मन खुशहाल रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी. संतान संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी हेंगी. सोमवार एवं बुधवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी. मन अच्छी भावनाओ से ओत-प्रोत होगा. रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शुक्रवार एवं शनिवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा. विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं. किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें. आकस्मिक यात्राएं लाभकर सिद्ध होंगी. मकर-सगे-संबंधियों के बीच त्याग के परिचायक बने. नाजुक संबंधों को पारदर्शी बनायें. दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को सुधारें. जीवन की झोली में सुख-दुख दोनों है. अत: ईश्वरीय इच्छा के अनुरूप सबको सहजता से अपनाते हुए कार्य करें. स्थितियों के साथ बदलाव नि:संदेह आपके लिए लाभकारी है. मंगलवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं. कुछ जरूरी घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिये मन चिंतित होगा. किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव. बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे. उत्साह पूर्वक प्रगति हेतु परिश्रम तीव्र होगा. राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी. धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. कुंभ-इस सप्ताह किसी रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी. नयी योजनाओं को अंजाम देने के लिये उच्च मनोबल के साथ ऊर्जीय होंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी. शुद्ध आहार-विहार का पालन कर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी. कुछ भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी. राजकीय कर्मचारियो के लिये नौकरी का वातावरण सुखद रहेगा. नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा. आकस्मिक यात्राएं लाभकर सिद्ध होंगी. मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. शुक्रवार एवं शनिवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा. मीन- साधनाभाव के बावजूद क्षमता से अधिक संघर्ष एक न एक दिन अवश्य रंग लाएगा. व्यावसायिक संबंधों में प्रशंसा व प्रोत्साहन दोनों मिलेगा. जीवन की झोली में सुख-दुख दोनों हैं. ईश्वरीय इच्छा के अनुरुप सबको सहजता से अपनाते हुए सामना करें. राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण अनुकूल लगेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का एहसास होगा. रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें. परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा.कार्यों में लापरवाही न करें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा. मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||