Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
18 Feb 2012 12:02:01 AM IST
Last Updated : 18 Feb 2012 12:02:01 AM IST

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
दैनिक राशिफल, शनिवार, 18 फरवरी, 2012

 

शनिवार, 18 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:58, काशी-प्रात: 06:31, पटना-प्रात: 06:23, कानपुर-प्रात: 06:43, देहरादून-प्रात: 06:56, गोरखपुर-प्रात: 06:31, लखनऊ-प्रात: 06:41 बजे. दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:13, काशी-सायं 17:53, पटना-सायं 17:44, कानपुर-सायं 18:03, देहरादून-सायं 18:08, गोरखपुर-सायं 17:50, लखनऊ-सायं 18:00 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 04:02, काशी-प्रात: 03:32, पटना-प्रात: 03:23, कानपुर-प्रात: 03:45, देहरादून-प्रात: 04:02, गोरखपुर-प्रात: 03:33, लखनऊ-प्रात: 03:41 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 14:53, काशी-अप. 14:35, पटना-अप. 14:25, कानपुर-अप. 14:44, देहरादून-अप. 14:46, गोरखपुर-अप. 14:31, लखनऊ-अप. 13:40 बजे. राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक.

माघ 29, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण द्वादशी, संवत् 2068, सौर (कुंभ) फाल्गुन मास की 07 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 25, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु.

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वदशी अर्धरात्रियोत्तर 04:38 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि प्रारंभ. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 23:15 बजे तक, तदंतर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ. सिद्धि योग अर्धरात्रियोत्तर 01:17 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग प्रारंभ. चंद्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 05:13 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा. विजया एकादशी व्रत.

मौसम : कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक रहेगी परन्तु पूवर्वत दिनों की अपेक्षा ठंडक में कमी आएगी और तापमान में वृद्धि होगी.

मेष : संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें. भविष्य संबंधी किसी योजना पर ध्यान केंद्रित करें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृष : पारिवारि चिंताओं से बन प्रभावित रहेगा. महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा. सगे-संबंधी अथवा स्वयं की अस्वस्थता से परेशान होंगे. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा.

मिथुन : निरर्थक पुरानी बातों को मन में न लायें. निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें. किसी नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें. जरूरी कार्य समय से करें.

कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव. उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी. रोजगार में व्यस्तता रहेगी. जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें.

सिंह : महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा. किसी नई सफलता के आसार बनेंगे. शासन-सत्ता के क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी. रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाएंगे.

कन्या : कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा. अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनो की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा. आलस्य का त्याग कर मिल रहे अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें.

तुला : सब कुछ सामान्य होते हुए मन अरुचि का शिकार होगा. मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रयास करें. रोजगार क्षेत्र में प्रगति संभव. घर में खुशहाल माहौल रहेगा. जरूरी कार्य समय से करें.

वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्रों में पूर्वाग्रहवश मन में निराशा पैदा होगी. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा. रोजगार में स्थिति अनुकूल होगी. आलस्य न करें.  

धनु : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. किसी नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं. फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रख, उसका सही उपयोग करें.

मकर : सभे-संबंधियों के बीच नाजुक स्थिति में धैर्य से काम लें. कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें. अपने जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनाये रखें.

कुंभ : संबंधों में भावनात्मक संतुलन हेतु सभी स्थिति पर निष्पक्ष भाव से विचार करें. कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता संभव. जीवन साथी के  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. परिवार में कोई समारोह होने की उम्मीद है.

मीन : क्रोध पर नियंत्रण रखें. सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साहीनता की अनुभूति करेंगे. कार्य के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा. आय के साधन सुलभ होंगे. घर में खुशहाली रहेगी.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer