Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
17 Feb 2012 12:09:21 AM IST
Last Updated : 17 Feb 2012 01:23:53 AM IST

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
दैनिक राशिफल, शुक्रवार, 17 फरवरी, 2012

 

शुक्रवार, 17 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:58, काशी-प्रात: 06:32, कानपुर-प्रात: 06:44, पटना-प्रात: 06:23, लखनऊ-प्रात: 06:42, देहरादून-प्रात: 06:57, गोरखपुर-प्रात: 06:32, दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:12, काशी-सायं 17:53, कानपुर-सायं 18:02, पटना-सायं 17:43, लखनऊ-सायं 17:59, देहरादून-सायं 18:07, गोरखपुर-सायं 17:50 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 03:10, काशी-प्रात: 02:38, कानपुर-प्रात: 02:52, पटना-प्रात: 02:30, लखनऊ-प्रात: 02:50, देहरादून-प्रात: 03:10, गोरखपुर-प्रात: 02:40 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अपराहन् 13:52, काशी-अपराहन् 13:34, कानपुर-अपराहन् 13:44, पटना-अपराहन् 13:25, लखनऊ-अपराहन् 13:40, देहरादून-अपराहन् 13:44, गोरखपुर-अपराहन् 13:30 बजे.

राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक.  

माघ 28, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण दशमी, संवत् 2068, सौर (कुंभ) फाल्गुन मास की 06 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 24, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु.

फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी(10) प्रात: 06:37 बजे तक, तदंतर एकादशी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:29 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात द्वादशी तिथि प्रारम्भ. मूल नक्षत्र रात्रि 23:32 बजे तक, तदंतर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ. वज्र योग अर्धरात्रयोत्त 03:12 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग प्रारम्भ. चंद्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा. भद्रा प्रात: 06:37 बजे तक, विजया एकादशी व्रत स्मातरे का, शुक्र रेवती नक्षत्र में 15:12 बजे प्रवेश करेगा, एकादशी तिथि क्षय, स्थाईजज योग अर्धरात्रयोत्तर 29:29 बजे से 30:06 बजे तक.     

मौसम : उत्तर भारत व मध्यवर्ती क्षेत्रों में ठंडक में थोड़ी कमी आयेगी किंतु हवा चलने से रात्रि में ठंड बढ़ेगी.

मेष : स्वभाव में धैर्यता और वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें. किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होगा. रोजगार क्षेत्र में क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे. आलस्य का त्याग करें.     

बृषभ : अपनी क्षमता व गुणवत्ता पर भरोसा रख रोजगार क्षेत्र में कार्य करें. शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा. भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. समाजिक मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.     

मिथुन: परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी. नैतिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

कर्क :सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ निजी जरूरी कार्यों की समय से पूर्ति हेतु चिंतित होंगे. कुछ नई चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

सिंह: निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी. किसी महत्वपूर्ण आयोजन की कुशल पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील रहेगा. जरूरी कार्य समय से करें. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कतात अपेक्षित है.

कन्या: कार्यक्षेत्र में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे.  किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में अवरोध एवं तनाव का सामना करना पड़सकता है. किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी. आलस्य त्यागें.    

तुला: परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा. खराब बातों को मन मे रखने के बजाय स्पष्ट कर देना हितकर होगा.  शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा.    

वृश्चिक : नकारात्मक शंकाएं संबंधों में कटुता पैदा करेंगी. नये कायरें में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है. मन को प्रफुल्लित एवं खुशहाल बनाये रखने का प्रयास करें. आलस्य त्यागें.

धनु : किसी नये क्षेत्र में आपकी सक्रियता का योग है. पुरानी समस्याओं के समाधान से उत्साहित रहेंगे. कार्य क्षमता व बुद्धिमत्ता से नई सफलताएं प्राप्त करेंगे. जीवन साथी के सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे.   

मकर: अत्याधिक ब्यस्ततापूर्ण समय रहेगा. कुछ अच्छे आसार मन में उत्साह का संचार करेंगे. आकस्मिक कोई सुखद स्थिति से मन प्रसन्न होगा. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा. रोजगार में व्यस्तता रहेगी.   

कुंभ: वाकपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में दूसरों से गुमराह न हों. परिवार में स्थिति खुशहाल रहेगी. जीवन साथी के साथ भावनात्मक सहयोग बनाये रखें. आलस्य त्यागें.  

मीन :नियेजित कार्य पण्राली द्वारा अवरोधित कार्यों को हल करेंगे. परिवार मे खुशी का माहौल होगा. प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठायेंगे. आलस्य त्यागें.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer