![]() |
बृहस्पतिवार, 16 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:59, काशी-प्रात: 06:33, पटना-प्रात: 06:24, कानपुर-प्रात: 06:45, देहरादून-प्रात: 06:58, गोरखपुर-प्रात: 06:33, लखनऊ-प्रात: 06:43 बजे. सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:11, काशी-सायं 17:52, पटना-सायं 17:43, कानपुर-सायं 18:02, देहरादून-सायं 18:06, गोरखपुर-सायं 17:49, लखनऊ-सायं 17:59 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 02:12, काशी-रात्रि 01:40, पटना-रात्रि 01:32, कानपुर-रात्रि 01:54, देहरादून-रात्रि 02:12, गोरखपुर-रात्रि 01:42, लखनऊ-रात्रि 01:52 बजे. चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12:52, काशी-अप. 12:35, पटना-अप. 12:26, कानपुर-अप. 12:44, देहरादून-अप. 12:45, गोरखपुर-अप. 12:31, लखनऊ-अप. 12:41 बजे. राहुकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक. माघ 27, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण नवमी, संवत् 2068, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 05 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 23, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी प्रात: 08:00 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि प्रारंभ. ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:05 बजे तक, तदंतर मूल नक्षत्र प्रारंभ. व्याघात योग प्रात: 07:38 बजे तक, तदंतर हर्षण योग प्रारंभ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:19 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात वज्र योग प्रारंभ. चंद्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 00:05 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा. भद्रा सायं 19:18 बजे से, समर्थ गुरू श्रीरामदास जयंती. मौसम : उत्तर भारत के तापमान में वृद्धि और ठंडक में कमी आयेगी. मेष : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं. निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें. भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा. आलस्य त्यागें. वृष : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी. कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठायेंगे. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे. पुराने संबंधों से लाभ संभव. जीवन साथी से मधुरता बनायें. मिथुन : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होती नजर आयेंगी. सामाजिक सक्रियता से मान-सम्मान में वृद्धि होगी. राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. आलस्य न करें. कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी. भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन मनोवांछित सफलता के लिये तत्पर होगा. जरूरी कार्यों में कतई देरी न करें. सिंह : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांति की अनुभूति करेगा. कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में ध्यान दें. जरूरी कार्यों के प्रति आलस्य न करें. आलस्य त्यागें. कन्या : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव. विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. घरेलू वातावरण खुशहाल रहेगा. आलस्य त्यागें. तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. निकट संबंधों से मधुर संवाद से अच्छी छवि बनायें. संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. वृश्चिक : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं. मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा. ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे. रोजगार क्षेत्र में स्थिति अनुकूल होगी. धनु : विषम स्थितियों के बीच परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे. जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें. जरूरी कार्य समय से करें. मकर : मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी. जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनायें. आलस्य को त्यागें. कुंभ : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं. सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे. रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. मीन : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन की आशंका हो. नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी. क्रोध पर काबू रखें. आवेश में कोई निर्णय न लें. जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||