![]() |
बुधवार, 15 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:00, काशी-प्रात: 06:33, पटना-प्रात: 06:25, कानपुर-प्रात: 06:46, देहरादून-प्रात: 06:59, गोरखपुर-प्रात: 06:33, लखनऊ-प्रात: 06:43 बजे. सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:00, काशी-सायं 17:51, पटना-सायं 17:42, कानपुर-सायं 18:01, देहरादून-सायं 18:05, गोरखपुर-सायं 17:48, लखनऊ-सायं 17:58 बजे. चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 01:10, काशी-रात्रि 00:30, पटना-रात्रि 00:30, कानपुर-रात्रि 00:53, देहरादून-रात्रि 01:10, गोरखपुर-रात्रि 00:40, लखनऊ-रात्रि 00:51 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:56, काशी-पूर्वा. 11:39, पटना-पूर्वा. 11:29, कानपुर-पूर्वा. 11:48, देहरादून-पूर्वा. 11:49, गोरखपुर-पूर्वा. 11:35, लखनऊ-पूर्वा. 11:45 बजे. राहुकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक. माघ 26, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण अष्टमी, संवत् 2068, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 04 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 22, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी प्रात: 09:39 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि प्रारंभ. अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:52 बजे तक, तदंतर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ. ध्रुव योग प्रात: 10:09 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग प्रारंभ. चंद्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा. बुधाष्टमी पर्व, अन्वष्टका. मौसम : पूर्वोत्तर क्षेत्र में रात्रि में कुछ स्थानों पर ठंडक रहेगी किंतु पूर्ववत दिनों की अपेक्षा ठंडक में कमी आयेगी. मेष : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी. अवरोधित कार्य हल होंगे. परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा. आहार-विहार पर नियंत्रण करें. स्वास्थ्य का ख्याल करें. कार्यों में व्यस्तता रहेगी. वृष : किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मन महत्वपूर्ण फैसले पर विचारमग्न होगा. कुछ नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे. चिंतित न हों. मिथुन : प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा. सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी. गुप्त बिरोधियों से सतर्क रहें. महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नए उत्साह का संचार होगा. अभिभावकों का ध्यान रखें. कर्क : अपनी यथास्थिति को समझते हुए सही लक्ष्य पर केंद्रित हों. कुछ भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी. अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा. सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे. सिंह : जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी. भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा. भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव. श्रेष्ठजनों व परिजनों की बातों का बुरा न मानें. कन्या : समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें. पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें. जरूरी कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा. तुला : व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा. चिंताओ को त्याग करें. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनों की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा. वृश्चिक : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति होगी. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. आलस्य का त्याग करें. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. जरूरी प्रयत्न की सार्थकता हेतु नए उत्साह का संचार होगा. धनु : नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी. पारिवारिक कार्यों हेतु व्यस्तता रहेगी. महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा. मकर : उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें. महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं. भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट पहुंच सकता है. कुंभ : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे. शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. घरेलू कार्यों में अत्यधिक ब्यय के योग हैं. फिजूलखर्ची व्यय न करें. मीन : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें. माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे. अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं. अच्छे संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||