![]() |
मंगलवार, 14 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:01, काशी-प्रात: 06:34, पटना-प्रात: 06:26, कानपुर-प्रात: 06:46, देहरादून-प्रात: 07:00, गोरखपुर-प्रात: 06:34, लखनऊ-प्रात: 06:44 बजे. दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:10, काशी-सायं 17:51, पटना-सायं 17:42, कानपुर-सायं 18:00, देहरादून-सायं 18:05, गोरखपुर-सायं 17:48, लखनऊ-सायं 17:57 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 01:10, काशी-रात्रि 00:39, पटना-रात्रि 00:30, कानपुर-रात्रि 00:53, देहरादून-रात्रि 01:10, गोरखपुर-रात्रि 00:40, लखनऊ-रात्रि 00:51 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:56, काशी-प्रात: 10:47, पटना-प्रात: 10:37, कानपुर-पूर्वा. 11:48, देहरादून-पूर्वा. 11:49, गोरखपुर-प्रात: 10:42, लखनऊ-प्रात: 10:52 बजे. राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक. माघ 25, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण सप्तमी, संवत् 2068, सौर (कुंभ) फाल्गुन मास की 03 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 21, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी पूर्वाह्न 11:32 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि प्रारंभ. विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:55 बजे तक, तदंतर अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ. वृद्धि योग अपराह्न 12:53 बजे तक, तत्पश्चात ध्रुव योग प्रारंभ. चंद्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 20:13 बजे वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा. कालाष्टमी, जानकी जयंती, अष्टका श्राद्ध, पार्वण की तरह विधि, बुध शतभिषा नक्षत्र में सायं 16:05 बजे, स्थाईजय योग पूर्वाह्न 11:32 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 01:55 बजे तक, द्विपुष्कर योग सूर्योदय से पूर्वाह्न 11:32 बजे तक. मौसम : पूर्वोत्तर, उत्तरीय एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक में कमी आयेगी. मेष : जरूरी निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें. नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तेज होगा. विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में परेशानी संभव. वृष : जीविका क्षेत्र में नये आयामों से उत्साहित रहेंगे. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में अधिक परिश्रम करना होगा. रोजगार में सावधान रहें. मिथुन : सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें. आवेश में लिया गये निर्णय से पश्चाताप संभव. कर्क : रोजगार में आने वाली समस्याओं से हतोत्साहित न हों. अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें. आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी. किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव. सिंह : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा. किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा. असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा. अत: इस स्वभाव को सुधारें. कन्या : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा. किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा. दूसरों की बात इधर से उधर न करें. तुला : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें. नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी. बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. वृश्चिक : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव. बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें. कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी. चिंतित न हों. धनु : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है. रुके कार्य समय से करें. मकर : नौकरी का वातावरण खुशहाल रहेगा. रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का लाभ उठायेंगे. दूसरों की बात इधर से उधर न करें. निर्थक दूसरों की आलोचना न करें. जरूरी कार्यों में आलस्य न करें. कुंभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे. आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव. राजनीति से जुड़े लोगों की सरगर्मियां बढ़ेंगी. मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा. घर में खुशहाली रहेगी. मीन : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी. जरूरत है थोड़ा इंतजार करने की. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||