![]() |
शुक्रवार, 10 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:04, काशी-प्रात: 06:37, पटना-प्रात: 06:28, कानपुर-प्रात: 06:49, देहरादून-प्रात: 07:03, गोरखपुर-प्रात: 06:37, लखनऊ-प्रात: 06:47 बजे. दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:07, काशी-सायं 17:48, पटना-सायं 17:39, कानपुर-सायं 17:58, देहरादून-सायं 18:01, गोरखपुर-सायं 17:45, लखनऊ-सायं 17:55 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 20:51, काशी-रात्रि 20:26, पटना-रात्रि 20:17, कानपुर-रात्रि 20:38, देहरादून-रात्रि 20:48, गोरखपुर-रात्रि 20:25, लखनऊ-रात्रि 20:35 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:15, काशी-प्रात: 07:52, पटना-प्रात: 07:43, कानपुर-प्रात: 08:03, देहरादून-प्रात: 08:12, गोरखपुर-प्रात: 07:50, लखनऊ-प्रात: 08:00 बजे. राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे तक. माघ 21, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण तृतीया, संवत् 2068, सौर (मकर) माघ मास की 28 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 17, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया रात्रि 20:52 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि प्रारंभ. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 09:52 बजे तक, तदंतर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ. सुकर्मा योग अर्धरात्रियोत्तर 01:16 बजे तक तत्पश्चात धृति योग प्रारंभ. चंद्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर अपराह्न 15:26 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा. भद्रा प्रात: 10:06 बजे से रात्रि 23:17 बजे तक, संकष्टी श्री गणोश चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 20:28 बजे, वक्री राहु अनुराधा नक्षत्र में. मौसम : उत्तर भारत व मध्यवर्ती क्षेत्रों में ठंडक रहेगी किंतु वर्फीली हवा चलने से रात्रि में ठंड बढ़ेगी. मेष : नये धनागम हेतु मन केंद्रित होगा. कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव. भविष्य की ओर मन चिंतित होगा. जीवन साथी का स्नेह मिलेगा. निर्थक दूसरों की आलोचना न करें. आलस्य का त्याग करें. वृष : मन पर नियंत्रण रख कर्त्तव्यनिष्ठ बने. मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा. किसी नये संबंध हेतु मन केंद्रित होगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा. रोजगार क्षेत्र में प्रतिभा का भरपूर लाभ उठाएंगे. मिथुन : अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है. नई व्यस्तताएं सामने आएंगी. कुछ सामाजिक व्यस्तता रहेगी. जरूरी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. कर्क : संबंधों में आपका मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा. मन सुंदर विचारों से सिंचित रहेगा. धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन केंद्रित होगा. बीती बातों को भूल कर वर्तमान में जीने का प्रयास करें. सिंह : प्रशासनिक व्यस्तता बढ़ेगी. मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा. प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा. नई सफलता के आसार बनेंगे. शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे. आय में वृद्धि होगी. कन्या : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कतई न करें. आकस्मिक बहुत से तनाव मन पर हावी होंगे. निराशावादी बिचारों को त्याग आशावादी बनें. नाजुक संबंधों में कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें. तुला : अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें. निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें. संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें. नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को अपने दिल से न लगायें. वृश्चिक : महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी. महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा. नई योजना पर मन केंद्रित होगा. धनु : बीते समय को यान न करें बल्कि उसे भूलने की चेष्ठा करें. सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा. मकर : अपने भविष्य को सुनियोजित करें. भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने हेतु केंद्रित होगा. रोजगार में अवसरों से उत्साहित रहेंगे. कुंभ : कार्यों में आ रही बाधा से मन अवसादग्रस्त होगा. अपनी मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे. जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. घरेलू घरेलू दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. मीन : किसी नये कार्य की पूर्ति होगी. ब्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में भावुकता बाधक होगी. व्यावहारिक बनें. किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||