Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2012 12:06:20 AM IST
Last Updated : 09 Feb 2012 12:06:20 AM IST

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
दैनिक राशिफल बृहस्पतिवार, 9 फरवरी, 2012

 

बृहस्पतिवार, 9 फरवरी, 2012, दैनिक सूयर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:37, पटना-प्रात: 06:29, कानपुर-प्रात: 06:50, देहरादून-प्रात: 07:04, गोरखपुर-प्रात: 06:38, लखनऊ-प्रात: 06:48 बजे. सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:06, काशी-सायं 17:43, पटना-सायं 17:38, कानपुर-सायं 17:57, देहरादून-सायं 18:01, गोरखपुर-सायं 17:44, लखनऊ-सायं 17:54 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 19:47, काशी-सायं 19:24, पटना-सायं 19:15, कानपुर-सायं 19:35, देहरादून-सायं 19:44, गोरखपुर-सायं 19:22, लखनऊ-सायं 19:32 बजे. चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:37, काशी-प्रात: 07:12, पटना-प्रात: 07:03, कानपुर-प्रात: 07:24, देहरादून-प्रात: 07:35, गोरखपुर-प्रात: 07:11, लखनऊ-प्रात: 07:21 बजे. राहुकाल 01:30 बजे से 03:00 बजे तक.

माघ 20, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण द्वितीया, संवत् 2068, सौर (मकर) माघ मास की 27 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 16, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु.

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया रात्रि 23:17 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ. माघ नक्षत्र पूर्वाह्न 11:30 बजे तक, तदंतर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ. अतिगण्ड योग प्रात: 07:32 बजे तक, तदंतर सुकर्मा योग प्रारंभ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:28 बजे तक उदित रहेगा तत्पश्चात धृति योग प्रारंभ. चंद्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा.

मौसम : उत्तर भारत के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंडक में कमी आयेगी.

मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं. संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा. महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा.

वृष : परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी. कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे. पुराने संबंधों से लाभ होगा. रोजगार क्षेत्र में लाभ होगा.

मिथुन : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी.  सामाजिक कार्यों में सक्रियता से मान-सम्मान में वृद्धि होगी. राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें.  

कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी. भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं. बिरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में दिक्कतें संभव.   

सिंह : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति की अनुभूति करेगा. कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षार्थी शिक्षा पर ध्यान दें. हर मामले में हठ करना ठीक नहीं है. जरूरी कार्यों के प्रति आलस्य न करें.  

कन्या : नवीन आशाएं नवीन उत्साह का संचार करेंगी. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव. बिद्यार्थियों हेतु ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी. किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव. 

तुला : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं. निकट संबंधों में शंकाओं को जन्म न दें. भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. संबंधों में कुछ खट्टा-मीठा का अनुभव होगा.

वृश्चिक : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा. ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं. निराश मन कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगा. कुछ संबंधों में मन घृणा की अनुभूति करेगा.

धनु : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. शासन-सत्ता में पकड़मजबूत होने के साथ आय के नये साधन सुलभ होंगे. संबंधों में अत्याधिक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी.   

मकर : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी. आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नये साधनों पर केंद्रित होगा.

कुंभ : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं. सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा. रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा.

मीन : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन मिले. चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी. क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें. परिवार में आवश्यक कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer