Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2012 12:06:09 AM IST
Last Updated : 08 Feb 2012 12:06:09 AM IST

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
दैनिक राशिफल, बुधवार, 8 फरवरी, 2012

 

बुधवार, 8 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:38, पटना-प्रात: 06:29, कानपुर-प्रात: 06:50, देहरादून-प्रात: 07:05, गोरखपुर-प्रात: 06:38, लखनऊ-प्रात: 06:48 बजे. सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:05, काशी-सायं 17:43, पटना-सायं 17:37, कानपुर-सायं 17:56, देहरादून-सायं 18:00, गोरखपुर-सायं 17:43, लखनऊ-सायं 17:53 बजे. चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 18:44, काशी-सायं 18:23, पटना-सायं 18:13, कानपुर-सायं 18:33, देहरादून-सायं 18:40, गोरखपुर-सायं 18:20, लखनऊ-सायं 18:30 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:59, काशी-प्रात: 06:32, पटना-प्रात: 06:23, कानपुर-प्रात: 06:44, देहरादून-प्रात: 06:57, गोरखपुर-प्रात: 06:32, लखनऊ-प्रात: 06:42 बजे. राहुकाल 12:00 बजे से 01:30 बजे तक.

माघ 19, शक् संवत् 1933. फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2068, सौर (मकर) माघ मास की 26 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 15, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु.

फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा अर्धरात्रियोत्तर 01:31 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि प्रारंभ. ओषा नक्षत्र अपराह्न 12:51 बजे तक, तदंतर मघा नक्षत्र प्रारंभ. सौभाग्य योग प्रात: 10:21 बजे तक, तत्पश्चात अतिगण्ड योग प्रारंभ. चंद्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर अपराह्न 12:51 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा. फाल्गुन कृष्ण पक्षारंभ, माघ पूर्णिमा व्रत का पारण.

मौसम : पूर्वोत्तर क्षेत्र में रात्रि में कुछ स्थानों पर ठंडक रहेगी किंतु पूर्ववत दिनों की अपेक्षा ठंडक में कमी आयेगी.

मेष : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी. अवरोधित कार्य हल होंगे. परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा. आहार-विहार पर नियंतण्रकर, स्वास्थ्य का ख्याल करें. रोजगार में लाभ होगा.

वृष : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे. किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. आलस्य का त्याग करें. भविष्य संबंधी चिंता से मन परेशान होगा.

मिथुन : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नए उत्साह का संचार होगा. मांगलिक कार्यों हेतु व्यस्तता रहेगी. महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी. सामाजिक गतिबिधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी. आलस्य त्यागें.   

कर्क : उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें. योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा.  

सिंह : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे. शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. घरेलू कार्यों में अत्यधिक ब्यय के योग हैं. परिजनों की बातों का बुरा न मानें.

कन्या : समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें. पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें. जरूरी कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा.

तुला : व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा. चिंताओं का त्याग करें. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनों की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा.    

वृश्चिक : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. तनाव छोड़ कैरियर पर ध्यान दें. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मन किसी जरूरी फैसले पर विचारमग्न होगा.

धनु : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी. प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा. गुप्त बिरोधियों से सतर्क रहें. राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा.

मकर : अपनी यथास्थिति को समझते हुए सही लक्ष्य पर केंद्रित हों. फिजूलखर्ची न करें. भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी. अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा. सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे.

कुंभ : आपकी जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी. भावना से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा. भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट हो सकता है. रोजगार के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी.

मीन : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं. संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें. अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे. माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवायें.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer