Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2012 12:03:56 AM IST
Last Updated : 07 Feb 2012 12:03:56 AM IST

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
दैनिक राशिफल, मंगलवार, 7 फरवरी, 2012

 

मंगलवार, 7 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:06, काशी-प्रात: 06:38, पटना-प्रात: 06:30, कानपुर-प्रात: 06:51, देहरादून-प्रात: 07:05, गोरखपुर-प्रात: 06:39, लखनऊ-प्रात: 06:49 बजे. दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:05, काशी-सायं 17:46, पटना-सायं 17:37, कानपुर-सायं 17:56, देहरादून-सायं 17:59, गोरखपुर-सायं 17:43, लखनऊ-सायं 17:52 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:42, काशी-सायं 17:22, पटना-सायं 17:12, कानपुर-सायं 17:32, देहरादून-सायं 17:36, गोरखपुर-सायं 17:18, लखनऊ-सायं 17:29 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:18, काशी-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:41, कानपुर-प्रात: 06:03, देहरादून-प्रात: 06:17, गोरखपुर-प्रात: 05:50, लखनऊ-प्रात: 06:00 बजे. राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक.

माघ 18, शक् संवत् 1933. माघ शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2068, सौर (मकर) माघ मास की 25 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 14, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु.

माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा अर्धरात्रियोत्तर 03:23 बजे तक, तत्पश्चात फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारंभ. पुष्य नक्षत्र अपराह्न 13:47 बजे तक, तदंतर ओषा नक्षत्र प्रारंभ. आयुष्मान योग अपराह्न 12:50 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग प्रारंभ. चंद्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा. भद्रा समाप्त सायं 16:09 बजे तक, स्नान-दान-व्रतादि की माघी पूर्णिमा, संत गुरु रविदास जयंती, माघ मास स्नान-दान यम नियमादि समाप्ति, अंवाधान, अभि उत्सव (उड़ीसा) शनि वक्री.

मौसम : पूर्वोत्तर, उत्तरीय एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक में कमी आयेगी.

मेष : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें. कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी. योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. रोजगार क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा.   

वृष : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां संभव. बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें. कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी. आलस्य न करें.    

मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे. रोजगार क्षेत्र में प्रतिभा से लोकप्रियत होंगे.

कर्क : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है. दूसरों की बात इधर से उधर न करें. निर्थक दूसरों की आलोचना भी न करें. जीवन साथी से मधुरता बनायें.    

सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित रखेंगे. आवेश में लिये गये निर्णय से हानि पहुंच सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों की सरगर्मियां बढ़ेंगी. मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा. जरूरी काय समय से करें.   

कन्या : आपकी सारी समस्याएं खुद व खुद सुलझ जाएंगी. जरूरत है वक्त का इंतजार करने की. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव.  

तुला : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा.  नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें. नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. लम्बी यात्रा में जाने से बचने का प्रयत्न करें.     

वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें. शिक्षा-प्रतियोगिता की  दिशा में परिश्रम करने से अच्छी सफलता मिलेगी.  

धनु : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट होगा. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें. आवेश में निर्णय लेने से पश्चाताप संभव.  

मकर : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों. अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें. आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी. किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव. रोजगार में लाभ प्राप्त होगा.   

कुंभ : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चितिंत होगा. किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा. आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा. जरूरी काम समय से करें.   

मीन : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नये विचारों पर केंद्रित होगा. किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी. गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाएं. रोजगार में सावधान रहें.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer