‘मां को कम परेशान करती हैं प्रिंसेस शारलॉट’

Photos: ‘प्रिंस जॉर्ज के मुकाबले मां को कम परेशान करती हैं प्रिंसेस शारलॉट’

प्रिंसेस शारलॉट अभी महज एक महीने की हुई होंगी लेकिन वह पूरी रात आराम से सोकर अपने माता-पिता केट और विलियम को प्रिंस जॉर्ज की तुलना में ‘कहीं ज्यादा सुकून’ के पल देती हैं. यह जानकारी प्रिंसेस शारलॉट के दादा प्रिंस चार्ल्स ने दी है. प्रिंसेस के जन्म से बेहद खुश 66 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को अपनी पोती के बारे में एक चाय पार्टी में बात की. द मिरर की खबर के मुताबिक, प्रिंस ऑफ वेल्स ने कहा कि प्रिंसेस शारलॉट अपने भाई प्रिंस जॉर्ज के मुकाबले अपनी मां को कहीं ज्यादा सुकून से सोने का मौका देती हैं. प्रिंसेस शारलॉट के भाई प्रिंस जॉर्ज 22 महीने के हैं. प्रिंस चार्ल्स ने डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ एक क्लेयरेंस हाउस चाय पार्टी का आयोजन किया था, जो कि दूसरे वियुद्ध में लड़ने वाले चालकों और विमान चालक दलों के लिए थी.

 
 
Don't Miss