सत्यार्थी- मलाला को नोबेल

सत्यार्थी, मलाला को बुधवार को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

कैलाश सत्यार्थी और मलाला यूसुफजई समेत 11 हस्तियों को बुधवार को इस साल के नोबेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम और नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बुधवार को नोबेल विजेताओं को नोबेल पदक, नोबेल डिप्लोमा और उनकी पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाले पत्र दिए जाएंगे. भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता सत्यार्थी (60) और पाकिस्तान की यूसुफजई (17) को ओस्लो में सम्मानित किया जाएगा और दोनों नोबेल शांति पुरस्कार की 11 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करेंगे. दूसरे क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा. उत्साहित सत्यार्थी ने बताया कि मैं यह पुरस्कार भारत के बच्चों को समर्पित करना चाहता हूं. यह पुरस्कार उनके लिए है. यह पुरस्कार भारत के लोगों के लिए है. उन्होंने फास्ट ट्रैक आधार पर बाल अधिकारों के मुद्दे देखने के लिए न्यायपालिका की सराहना की.

 
 
Don't Miss