इंसान की एक नयी प्रजाति

 इंसान की एक नयी प्रजाति

विज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका की एक गुफा से मिले 15 कंकालों के आधार मनुष्य (होमो सेपियंस) की नई प्रजाति खोजने का दावा किया है. 'होमो नलेडी' नाम की इस प्रजाति में आदिम और आधुनिक मानव जाति के मिश्रित लक्षण पाए गए हैं. शोधकर्ताओं का दावा है कि यह खोज हमारे पूर्वजों के बारे में विचारों को बदल कर रख देगी. शोध से जुड़े वैज्ञानिक प्रोफेसर ली बर्गर ने कहा है कि ये आधुनिक मानव की प्रारंभिक प्रजातियों में से (जीनस होमो) एक हो सकते हैं. ये संभवत: तीस लाख वर्ष पहले अफ्रीका में रहते होंगे. जर्नल एलिफि में प्रकाशित शोध के अनुसार, संभवत: होमो नलेडी रीति-रिवाजों के जानकार थे और संकेतों के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान में सक्षम थे.

 
 
Don't Miss