हनुमान लंगूर की पहचान का मिला समाधान!

दक्षिण एशिया में पाए जाने वाले हनुमान लंगूर की पहचान का मिला समाधान!

दक्षिण एशिया में लंगूर की सबसे ज्यादा फैली हुई प्रजाति हनुमान लंगूर पर लंबे समय से चल रहा पहचान का संकट अंतत: सुलझाया जा सकता है. यह बात हाल ही में हुए अध्ययन में सामने आई है. इस प्रजाति के टैक्सोनोमिक स्तर का गहन अध्ययन किया गया लेकिन वर्गीकरण के अनेक तरीकों के बीच असमानताओं के चलते इसे सुलझाया नहीं जा सका. टैक्सोनोमी खासतौर पर जीवों के वर्गीकरण से जुड़ी विज्ञान की एक शाखा है. अनुसंधानकर्ताओं ने हनुमान लंगूर को आनुवांशिक अंतर के आधार पर तीन-चार विभिन्न प्रजातियों में बांटा है. 1930 के दशक में प्रस्तावित वर्गीकरण जीव-जंतुओं की प्रजातियों को अलग करने के लिए उनके शारीरिक स्वरूप में भिन्नताओं पर आधारित है. उनके अनुसार नई खोज इस प्रजाति की पहचान करने में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है जिस पर मनुष्य की गतिविधियों के चलते खतरा होता है.

 
 
Don't Miss