यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए प्रतिबंध

यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगा यूक्रेन संग संबंध किए मजबूत

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है. इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था. यूरोपीय संघ के नेता शीर्ष रूसी नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए राजी हो गए. उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की ऊर्जा के लिए रूस पर निर्भरता खत्म करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं. यूरोपीय संघ के अध्यक्ष हरमेन वेन रोम्पे ने यूक्रेन के अंतरिम प्रमुख अर्सेनी यात्सेनयुक को बताया कि सम्मिलन सहमति पत्र पर हस्ताक्षर ‘इस रिश्ते से जुड़े दोनों पक्षों के महत्व’ को दर्शाता है और ‘ये दोनों ही पक्ष इसे आगे लेकर जाएंगे.’

 
 
Don't Miss