उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

Photos: उत्तर भारत में ठंड और बढ़ी, कश्मीर, हिमाचल में कड़ाके की ठंड

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड होने के साथ उत्तर भारत में ठंड और बढ़ गई है. साथ ही मैदानी भागों के बड़े हिस्से में घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा. दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापतान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर ठंड का प्रकोप बना रहा और कोहरे की घनी चादर से लगातार दूसरे दिन सड़क यातायात बाधित रहा. अमृतसर 2.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा जबकि हरियाणा में तीन डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडी जगह रहा. हिसार में यह चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान में कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा और करीब एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई.

 
 
Don't Miss