20 से 26 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

मेष- कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का पूरा लाभ उठाएंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई स्थितियां नई प्रतिभा का संचार करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता मन को दुखित करेगी। भविष्य के प्रति शंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है।

 
 
Don't Miss