31 मार्च से 6 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

31 मार्च से 6 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

 
 
Don't Miss