निर्भया को दी श्रद्धांजली

निर्भया कांड को हुए दो वर्ष पर अब भी दांव पर महिलाओं की सुरक्षा!

देश को हिला देने वाले दिल्ली 'निर्भया' कांड की दूसरी बरसी पर सभी ने उसे श्रद्धांजली अर्पित की और बलात्कार जैसे घिनौने अपराध के लिए सख्त कानून की गुहार भी लगाई. दो साल पहले दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी की छात्रा निर्भया के साथ दरिंदों ने दरिंदगी की तमाम हदें पार करते हुए जो किया, उसने पूरे देश को झिंझोड़कर रख दिया. असहनीय मानसिक और शारीरिक पीड़ा से लड़ते-लड़ते निर्भया जिंदगी की जंग हार गई. इसके बाद भी बलात्कार जैसे गंभीर अपराध नहीं रुक रहें. दो साल बाद, आज भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती. आज भी लड़कियां, महिलाएं ऐसे अपराध के लिए एक सख्त कानून का इंतजार कर रही है. 16 दिसंबर 2014 को निर्भया कांड की याद में बुधवार को जगह-जगह महिलाओं ने कैंडल जलाई और पोस्टर के जरिए अपने गुस्से का इजहार भी किया.

 
 
Don't Miss