- पहला पन्ना
- खेल
- सहवाग का शानदार क्रिकेट सफर

विरोधी गेंदबाजों के जेहन में डर पैदा करने वाले सहवाग के जीवन का अहम लम्हा 2004 में आया जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. सहवाग ने इसके चार साल बाद चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नाबाद 319 रन की पारी खेली और इस दौरान 278 गेंद में तिहरे शतक के साथ सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने का रिकार्ड बनाया.
Don't Miss