वर्ल्ड कप से पहले धोनी बने पापा

PICS: वर्ल्ड कप से पहले धोनी बने पापा, साक्षी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

वर्ल्ड कप क्रिकेट से केवल एक सप्ताह पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पापा बन गए हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने शुक्रवार को गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. धोनी इस समय वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं जो 14 फरवरी से शुरू हो रहा है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार धोनी को यह खुशखबरी बता दी गई है और मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का वजन 3.7 किग्रा है. धोनी और साक्षी के परिजन सुबह से ही अस्पताल में मौजूद थे.

 
 
Don't Miss