हरियाणा को कुश्ती में 18 स्वर्ण

हरियाणा को कुश्ती में 18 स्वर्ण, घोषाल और चिनप्पा स्क्वाश चैंपियन

सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने आशानुरूप प्रदर्शन करते हुए 35वें राष्ट्रीय खेलों में स्क्वाश के व्यक्तिगत खिताब जीते. पहलवानों के दम पर हरियाणा ने मौजूदा चैंपियन सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) को पदक तालिका में भी दूसरे स्थान पर खिसका दिया. कुश्ती में हरियाणा ने कुल 18 स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते जिससे उसकी कुल पदकों की संख्या 33 (21 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य) पर पहुंच गयी. लगातार तीसरी बार ओवरआल चैंपियन बनने की कवायद में लगे एसएससीबी ने अब तक 21 स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक सहित कुल 35 पदक जीत लिये हैं. महाराष्ट्र 11 स्वर्ण, 18 रजत और 15 कांस्य (कुल 43 पदक) के साथ तीसरे स्थान पर है.

 
 
Don't Miss