जानिए शनिवार का राशिफल

शनिवार, एक अगस्त का राशिफल, जाने क्या करें क्या ना करें

श्रवण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा अप. 13:07 बजे तक, तदंतर द्वितीया तिथि प्रारंभ. श्रवण नक्षत्र प्रात: 07:40 बजे तक, तदंतर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ. आयुष्मान योग पूर्वा. 11:02 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग प्रारंभ. चंद्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर सायं 18:30 बजे कुंभ राशि में संचरण करेगा. पंचक प्रारंभ सायं 18:30 बजे से, श्रावण कृष्ण पक्षारंभ, श्रावण मास में शाक का त्याग करना चाहिए, श्रावण मास पर्यन्त शिवलिंग पर बेल पत्र का समर्पण, यायीजय योग प्रात: 07:40 से अप. 13:07 बजे तक, द्विपुष्कर योग अप. 13:07 बजे से अर्धरात्रि 05:18 बजे तक.

 
 
Don't Miss