खरीद लिया ईस्ट इंडिया कंपनी

 भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा, खरीद ली ईस्ट इंडिया कंपनी

भारत पर सौ साल तक राज करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी को मुंबई के उद्योगपति संजीव मेहता ने खरीद लिया है. ईस्ट इंडिया कंपनी कभी भारत फतह कर इंग्लैंड की महारानी को दे दिया था. हालांकि संजीव मेहता को इसके लिए भारी रकम देनी पड़ी पर उनका मानना है कि यह डील बिजनेस डील से ज्यादा इमोशनल डील है. देश में व्यापार करने के लिए आयी इस ब्रिटेन की इस कंपनी ने धीरे-धीरे ऐसा जाल फैलाया था कि सोने की चिडिय़ा कहे जाने वाले इस देश को गुलाम बना लिया था. मालूम हो कि ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत 1600 में हुई थी. इस कंपनी ने 17वीं व 18वीं शताब्दी में पूरी दुनिया के बिजनेस पर राज किया था. ईस्ट इंडिया कंपनी 1757 में भारत पहुंची थी और धीरे-धीरे अपनी बांटों और राज करो की नीति के बल पर इसने पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था.

 
 
Don't Miss