सानिया मिर्जा होना मुश्किल

लिंग असमानता के कारण भारत में सानिया मिर्जा होना मुश्किल : सानिया

सानिया ने महिला खिलाड़ी होने के कारण अपने करियर के दौरान आयी मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा, ''हां, इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है. मेरा मानना है कि मुझे अपने करियर में अधिकतर विवादों का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मैं महिला हूं. यदि मैं पुरूष होती तो इनमें से कुछ विवादों से बच सकती थी.'' सानिया को मंगलवार को दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना दूत नियुक्त किया गया. वह महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिये अभियान चलाने और लिंग समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये इससे जुड़ी हैं. सानिया दक्षिण एशिया क्षेत्र की पहली महिला हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महिला के इतिहास में सदभावना दूत नियुक्त किया गया.

 
 
Don't Miss