साक्षी धोनी ने ट्वीट की बेटी की झलक

 साक्षी धोनी ने ट्वीट की बेटी जीवा की पहली झलक

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी नवजात बच्ची जीवा की पहली झलक ट्विटर पर जारी की है. साक्षी धोनी ने अपनी बेटी की जो तस्वीर शेयर की, उसमें उन्होंने अपनी बेटी जीवा का हाथ थामा हुआ है. तस्वीर में केवल जीवा के हाथ की ऊंगलियां ही नजर आ रही हैं. ट्वीट में साक्षी ने लिखा कि, "अत्यधिक खुशी". गौरतलब है कि वर्ल्ड कप क्रिकेट से केवल एक सप्ताह पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पापा बने. धोनी की पत्नी साक्षी ने गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. धोनी इस समय वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं.

 
 
Don't Miss