स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा

PHOTOS:मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ गयी हैं. प्रियंका ने ट्वीटर पर स्वच्छ भारत अभियान के दो टीजर शेयर किए हैं जिसमें वो कई लोगों और बच्चों के साथ मिलकर सफाई करती नजर आ रही हैं. प्रियंका ने पहले टीजर के साथ लिखा है स्वच्छ भारत अभियान पूरा करके बहुत खुश हॅूं और इसे आपके साथ शेयर करके उतनी ही उत्साहित हूं. प्रियंका ने दूसरे टीजर के साथ लिखा स्वच्छ भारत अभियान पर काम करना मेरे लिए आंखें खोलने वाला था.

 
 
Don't Miss