रणवीर, अर्जुन को भाया अनुष्का का 'बॉस' लुक

PICS: रणवीर, अर्जुन को भाया अनुष्का का

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक जंपसूट के साथ फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं और अनुष्का का यह नया लुक अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को खूब भा रहा है। उनका यह लुक मुंबई में किसी समारोह के लिए था और इसी की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर साझा की हैं। गुची के इस ब्लू और ग्रे कॉम्बिनेशन वाले चेक जंपसूट के साथ अनुष्का मैचिंग ब्लेजर में नजर आ रही हैं। साथ ही वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहने हुई हैं। खुद को थोड़ा सा अलग दिखाने के लिए अनुष्का ने ईयररिंग्स की जगह सोने के ईयर कफ पहन रखे हैं। जहां तक रही मेकअप की बात तो यह बिल्कुल सामान्य है।

 
 
Don't Miss