प्रियंका दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल

प्रियंका चोपड़ा दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल महिलाओं में शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल 100 महिलाओं में शामिल की गयी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है और इसी वजह उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान भी मिला है। हाल ही में उनका नाम दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्पिरेशनल 100 महिलाओं में शामिल किया गया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है। वेबसाइट ने फैशन, फूड, एंटरटेनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्यूटी, म्यूजिक के क्षेत्र की महिलाओं को लिस्ट में शामिल किया है।

 
 
Don't Miss