मनाली में बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे पर छाई खुशी

PICS: मनाली में हल्की बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे पर छाई खुशी

पर्यटन स्थल मनाली में ताजा बर्फबारी होने के साथ हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा शिमला जिले में कुछ स्थानों पर ताजा बर्फबारी देखी गई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी छा गई। स्थानीय मौसम विभाग ने 6 जनवरी से कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है। बर्फीली हवाओं के कारण इस शहर के निवासियों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां मौसम कार्यालय के अनुसार, शिमला जिले के सराहन में 6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि मनाली के पास कोठी में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

 
 
Don't Miss