महाराष्ट्र के राज्यपाल और CM ने मुंबई में किया योग

PICS: महाराष्ट्र के राज्यपाल और CM फडणवीस ने मुंबई में किया योग

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में योग कार्यक्रमों का नेतृत्व किया. राज्यपाल ने मंगलवार सुबह राजभवन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया. मुख्यमंत्री ने बांद्रा रीक्लेमेशन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मंत्रालय के 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने मंत्रालय में योग किया. बीएमसी ने शहर में 390 बृहनमुंबई नगर निगम के 390 स्कूलों में उप योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इनमें 14 साल से कम उम्र के एक लाख से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया.

 
 
Don't Miss