शिमला और मनाली में बिछी बर्फ की चादर

PICS: शिमला और मनाली में बिछी बर्फ की चादर, पारा लुढ़का

हिमाचल की राजधानी शिमला और पास के मनाली में रात में हुई ताजा बर्फबारी से न सिर्फ पहाड़ी राज्य में, बल्कि निचले मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट आई है। शिमला जिले में ऊपरी कस्बों में सड़कों पर बर्फ का ढेर होने के कारण सुबह यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ। हालांकि, बर्फबारी से रिसॉर्ट और इसके आसपास के क्षेत्रों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया। शिमला में सुबह बड़े पैमाने पर बर्फ पिघल गए थे। यहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मनाली में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। पर्यटक शिमला और आसपास के स्थानों जैसे कुफरी, मशोबरा और नरकंडा में वीकेंड के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

 
 
Don't Miss